व्यंजन सूची
Festival Special

ठेकुआ

Thekua

⏱️Prep: 20 mins
🔥Cook: 30 mins
🍽️Serves 10
0%

🥘 आवश्यक सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप गुड़ (पिघला हुआ) या चीनी
  • 1/4 कप देसी घी (मोयन के लिए)
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • कटा हुआ नारियल (वैकल्पिक)
  • तलने के लिए तेल या घी

👩‍🍳 बनाने की विधि

1

एक बड़े बर्तन में आटा, घी, इलायची पाउडर, सौंफ और नारियल मिलाएं।

2

घी को आटे में अच्छी तरह मिलाएं (मोयन)।

3

गुड़ का पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर सख्त आटा गूंथ लें।

4

आटे की छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें ठेकुआ के सांचे (अरचा) पर दबाकर आकार दें।

5

धीमी आंच पर तेल/घी गर्म करें और सुनहरा होने तक तलें।

6

ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।

💡 सांस्कृतिक महत्व

ठेकुआ छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को चढ़ाया जाने वाला मुख्य प्रसाद है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

योगदानकर्ता

✍️Anish Jha
संबंधित अन्वेषण

अन्य पारंपरिक व्यंजन

संबंधित लोककथाएं, संगीत, कला व दर्शनीय स्थल देखें